UP Road Accident: यूपी के कौशांबी जिले में डंपर से टकराई अनियंत्रित कार, 5 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बृहस्पतिवार शाम दूसरी लेन में चल रहे एक डंपर से अनियंत्रित आल्टो कार के टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककोढा़ गांव के सामने हुई.
कौशांबी, 20 जून : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बृहस्पतिवार शाम दूसरी लेन में चल रहे एक डंपर से अनियंत्रित आल्टो कार के टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककोढा़ गांव के सामने हुई.
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि देर शाम प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक आल्टो कार ककोढा़ गांव के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर एक डंपर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में घायल एक महिला सहित दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : हिमाचल: पांवटा साहिब इलाके के गांवों में निषेधाज्ञा की अवधि 26 जून तक बढ़ाई गई
अधिकारी ने बताया कि दो मृतकों की पहचान फतेहपुर जिले के एमरा गांव के रहने वाले राज बहादुर (55) और आदित्य कुमार (35) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि शेष तीन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही बाकी के लोगों की पहचान हो सकेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया हालांकि चालक मौके से फरार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

