एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत

दुर्घटना में शत्रुघ्न (25) और मानसिंह (30) की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन मंगाकर ट्रैक्टर ट्राली सीधा कराने के बाद शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हरदोई (उत्तर प्रदेश): जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर (Tractor) ट्राली (Trolley) पलटने से उस पर सवार दो मजदूरों (Labour) की मौत हो गई. पुलिस (Police) ने बताया कि पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्लही निवासी मानसिंह और शत्रुघ्न ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूर का काम करते थे. सोमवार सुबह दोनों ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे उसी दौरान कालाबोझ मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी. Uttar Pradesh: ड्रग एडिक्ट बेटे ने अपनी मां के साथ किया दुष्कर्म, चाकू की नोक पर दिया घिनौनी करतूत को अंजाम

दुर्घटना में शत्रुघ्न (25) और मानसिंह (30) की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन मंगाकर ट्रैक्टर ट्राली सीधा कराने के बाद शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).