एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

UP Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

बाराबंकी (उप्र), 1 मार्च : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. रामसनेहीघाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि सुमेरगंज कस्बे का रहने वाले नीरज (34) अपनी भतीजी वर्तिका (छह) और बेटी योगिता (सात) को मोटरसाइकिल पर भिटरिया स्थित आधुनिक इंटर कॉलेज छोड़ने जा रहा था कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं मोटरसाइकिल चला रहा नीरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से दंपति सहित तीन लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि नीरज की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर स्थानातंरित कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).