देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में ट्रक और कैंटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 31 अन्य लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को एक कैंटर और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बुलंदशहर, 16 मई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को एक कैंटर और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में एक कैंटर में सवार होकर पंजाब के मोरहा इलाके के रहने वाले लोग शाहजहांपुर-हरदोई जा रहे थे कि तभी चालक की आंख लग गयी और वाहन ट्रक से जा टकरा गया।
पुलिस ने बताया कि कैंटर में 36 यात्री सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि 31 लोग लोग घायल हो गए हालांकि दो यात्री सुरक्षित बच गए।
पुलिस ने बताया कि 31 घायलों में से 27 लोगों को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया जबकि चार घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रवि (25), शिवदाई (60) और सुनील (32) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
दोनों अधिकारियों ने घायलों से बात करते हुए हादसे की जानकारी ली।
घायल यात्री नीलम ने बताया कि कैंटर में सवार लोग पंजाब से हरदोई जा रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

