एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: जालौन में कार के पेड़ से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालौन में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: जालौन में कार के पेड़ से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत

जालौन (उत्तर प्रदेश), 22 जनवरी जालौन में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आधी रात के करीब चुर्खी-उरई मार्ग पर सजाकर खेड़ा के पास हुआ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कालपी) अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह (25), विनय (26), राघव (18), रिशु (28), हरिओम (25) और धीरेंद्र (22) कानपुर देहात के राजपुर से जालौन जिले के उरई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘जब वे सजाकर खेड़ा के पास तीखे मोड़ पर पहुंचे तो उनके वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया।’’

इस बीच, चीख-पुकार सुनकर एक अज्ञात वाहन में सवार कुछ लोग मदद के लिए रुके और घटना की सूचना चुर्खी थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने लक्ष्मण सिंह, विनय और राघव को मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि अन्य तीन की हालत गंभीर है और उनका उपचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).