एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में कोविड-19 का एकमात्र मरीज ठीक हुआ

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में कोविड-19 का एकमात्र मरीज ठीक हुआ
जमात

मुजफ्फरनगर, 16 मई कोविड-19 संक्रमित जिले के एकमात्र मरीज को शनिवार को उपचार के बाद स्वस्थ घोषित किया गया। कोरोना वायरस की दूसरी जांच में मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए दिए गए 91 नमूनों के नतीजे जिल के अधिकारियों को प्राप्त हुए जिनमें से किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

सभी 24 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद जिले में अब कोविड-19 का कोई मरीज नहीं है।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि अंतिम मरीज ठीक हो चुका है और उसकी दूसरी जांच रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

वर्तमान में मुजफ्फरनगर रेड जोन में है जहां अभी तक कोरोना वायरस के 24 मामले सामने आ चुके हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुजफ्फरनगर ऑरेंज और ग्रीन जोन बनने की राह पर अग्रसर है।

इसी बीच पुलिस ने बताया कि जिले के एक पुलिस अधिकारी में दिल्ली में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जहां वह थाना प्रभारी के पद पर तैनात था।

उक्त पुलिस कर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद 24 लोगों को घर में पृथक-वास में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार उक्त पुलिस कर्मी जिले के भोरा कलां पुलिस थानांतर्गत मोहम्मदपुर राय सिंह गांव का निवासी है।

पृथक-वास में रखे गए 24 लोग छह मई को यहां आए पुलिस निरीक्षक के संपर्क में आए थे। बाद में 14 मई को दिल्ली में निरीक्षक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).