देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में नाले के पास मिला नवजात शिशु का शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक घर की चारदिवारी के भीतर शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गोरखपुर, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक घर की चारदिवारी के भीतर शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गगहा थानाक्षेत्र के हाटा गांव में कपड़े में लिपटे नवजात शिशु के शव को आवारा कुत्ते घसीटते हुए पास के एक प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक घर की चारदिवारी में ले गये थे।
पुलिस ने बताया कि ताहिर नाम के व्यक्ति की बेटी अपने घर के आंगन में सफाई कर रही थी, तभी उसने शिशु के शव को देखा।
पुलिस के अनुसार, लड़की ने तुरंत अपने पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ताहिर ने कुत्तों को भगाया और पुलिस व अन्य स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मे मौके पर पहुंचकर शिशु के शव को कब्जे में ले लिया।
उन्होंने बताया कि नवजात शिशु का शव तीन से पांच दिन का लग रहा है और साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक की एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।
गगहा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशील कुमार ने बताया कि शिशु का शव उस स्थान पर कैसे पहुंचा, यह पता लगाने के लिए पास के चौराहे के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जाएगी।
अधिकारी ने बताया, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद और जानकारी सामने आएगी। मामले की जांच की जा रही है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

