देश की खबरें | उप्र सरकार ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निलम्बित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था में शिथिलता तथा भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंगलवार को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को निलम्बित कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, आठ सितंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था में शिथिलता तथा भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंगलवार को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को निलम्बित कर दिया।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज के रूप में तैनाती की अवधि में दीक्षित द्वारा अनियमितताएं किये जाने तथा शासन व मुख्यालय के निर्देशों का अनुपालन सही ढ़ंग से नहीं किये जाने का आरोप है।

यह भी पढ़े | Bomb Blast in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में बम विस्फोट, मां और बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस.

बयान के मुताबिक दीक्षित पर तैनाती में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप है। इसके अलावा शासन एवं मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से पैदल गश्त एवं बैंकों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं लूटपाट की घटनाओं की रोक-थाम के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है।

प्रयागराज में विगत तीन माह में लम्बित विवेचनाओं में भी निरंतर वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े | Hunar Haat To Reopen From Oct 9: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- देश में “लोकल टू ग्लोबल” थीम के साथ 9 अक्टूबर से फिर शुरू होगा “हुनर हाट”.

गृह विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी को लेकर सामाजिक दूरी के संबंध में सरकार के निर्देशों का जनपद में सही ढंग से पालन नहीं कराया गया जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा अप्रसन्नता जतायी गयी थी।

निलम्बन की अवधि में अभिषेक दीक्षित लखनऊ में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\