देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : बरेली में कांवड़ियों पर पथराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले में बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ियों के एक समूह पर उस समय कथित तौर पर पथराव किया गया जब वह एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 23 जुलाई बरेली जिले में बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ियों के एक समूह पर उस समय कथित तौर पर पथराव किया गया जब वह एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में करीब 12 कांवड़िये मामूली रूप से घायल हुए हैं लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र में अपराह्न करीब तीन बजे कांवड़ियों का एक जत्था निकल रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में दूसरे समुदाय के एक धार्मिक स्थल के पास से गुजरने के दौरान कुछ फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ।

चौधरी ने बताया कि कांवड़ियों के कुछ दूर आगे बढ़ने पर कुछ लोगों ने उन पर पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच में पाया गया है कि पथराव दोनों ओर से हुआ।

अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉक्टर आर. डी. पांडे ने बताया कि घटना से नाराज कांवड़ियों ने घटना स्थल पर ही कांवड़ रख दिए थे। उनका कहना था कि जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाएंगे तब तक कांवड़ नहीं उठाई जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर कांवड़ियों का समूह आगे बढ़ गया।

घटना के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए बाजार पूरे दिन बंद रहे।

चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जिनके विरूद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

इस बीच, विधायक एवं प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि प्रदेश भर में माहौल खराब करने के लिए कुछ अवांछित तत्व इस तरह की घटनाएं करवाने में शामिल हो सकते हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सं सलीम धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\