देश की खबरें | उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने 800 किलोग्राम गांजा के साथ चार को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, सात नवंबर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक शुक्रवार को उसे जानकारी मिली थी कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर कुछ तस्कर सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में आने वाले हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार के दरभंगा में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, वोटिंग के लिए गांव के पास के नदी में ग्रामीणों ने अपने पैसों से बनाया अस्थायी पुल.

बयान में कहा गया कि एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर एक ट्रक में छिपाकर रखा गया 800 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया।

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आगरा निवासी बीरन सिंह, श्रावस्ती निवासी प्रवेश यादव, मिर्जापुर निवासी राजेंद्र जायसवाल और जितेंद्र प्रताप सिंह के तौर पर गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा-सुमावली, मुरैना और मेहगांव में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई, बावजूद इसके EC ने फिर से मतदान नहीं कराया.

एसटीएफ के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गांजा की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनकी तस्करी करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका