देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर सपा सदस्‍यों ने सदन से 'वॉक आउट' किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर उच्च सदन (विधान परिषद) में सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से 'वॉक आउट' किया।

लखनऊ, तीन फरवरी उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर उच्च सदन (विधान परिषद) में सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से 'वॉक आउट' किया।

विधान परिषद में नियम 105 (कार्यस्थगन) के तहत सपा के सदस्य लाल बिहारी यादव, नरेश चंद्र उत्तम व अन्‍य सदस्‍यों ने पिछले वर्ष एक नवंबर को बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने के मामले पर जिला प्रशासन की कार्यवाही पर असंतोष जाहिर करते हुए सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराये जाने की मांग की।

सपा सदस्य स्‍वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव और डॉक्टर मान सिंह यादव ने इस मांग पर जोर दिया।

सपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि आरोपी सत्ता पक्ष से जुड़े थे और उनके खिलाफ समय से कार्रवाई नहीं की गयी।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' नारा केवल दिखावा है और सत्तारूढ़ दल का असली चेहरा सामने आ गया है।

विधान परिषद में नेता सदन व उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया लेकिन विपक्षी सदस्य उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। सपा सदस्यों ने सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराये जाने की मांग पर जोर दिया।

विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कार्यस्थगन की सूचना को अस्वीकार कर दिया और मामले को सरकार को आवश्यक कार्रवाई के लिए संदर्भित किया।

सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट होकर सपा सदस्यों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन से वॉक आउट कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\