देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दुकान के अंदर झोलाछाप चिकित्सक की गोली मार कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गुलावठी इलाके में रविवार को अज्ञात व्यक्तियों ने एक झोलाछाप चिकित्सक की दुकान के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बुलंदशहर (उप्र), मई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गुलावठी इलाके में रविवार को अज्ञात व्यक्तियों ने एक झोलाछाप चिकित्सक की दुकान के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ जिले के बुढाना का रहने वाला शादाब एक झोलाछाप चिकित्सक था और चर्म रोगों से पीड़ित लोगों का इलाज करता था।
उन्होंने कहा, ''गुलावठी क्षेत्र के बाहरी इलाके में उसकी एक दुकान थी। रविवार को दुकान के अंदर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।''
पुलिस ने बताया कि शादाब का भाई उसी गांव के रहने वाले इरफान नाम के शख्स की हत्या को लेकर जेल में है।
पुलिस ने कहा कि संदेह है कि शादाब की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है। पुलिस ने बताया मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)