देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: एंबुलेंस में विस्फोट होने से स्कूटी सवार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक एंबुलेंस में विस्फोट होने से एक स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रतापगढ़ (उप्र), 17 अक्टूबर प्रतापगढ़ जिले में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक एंबुलेंस में विस्फोट होने से एक स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में चिलबिला सई नदी के पुल के निकट की है जब पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में सो रहे उसके चालक विवेक को घुटन महसूस हुई तो वह बाहर निकल गया।
उसने बताया कि इसके बाद ऑक्सीजन लीक होने के कारण सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के दौरान वहां से गुजर रहा स्कूटी सवार अमर (25) घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज लाया गया।
चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस पट्टी के निवासी सूरज के नाम पंजीकृत है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)