देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: राहुल गांधी का रायबरेली दौरा रद्द
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का रायबरेली दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया। एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रायबरेली, 16 जुलाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का रायबरेली दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया। एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल का दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के दौरे की नयी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
तिवारी ने बताया कि राहुल को बुधवार शाम अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली आना था और बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।
उन्होंने बताया कि राहुल को बाबूगंज में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं और प्रजापति समुदाय से मिलने समेत कई कार्यक्रमों में भाग लेना था।
तिवारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को विशेष विमान से कोचीन रवाना होने से पहले राहुल का सतांव में हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

