देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पुलिस ने 11 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में मां और सौतेले पिता को जेल भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने 11 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में मां और सौतेली पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मेरठ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने 11 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में मां और सौतेली पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात दौराला रोड मोहल्ला गढ़ी खटीकान में 11 वर्षीय साहिल का शव कमरे के अंदर बने स्टोर रूम में फंदे पर लटका हुआ मिला था।
उन्होंने बताया कि साहिल के दादा हनीफ ने मृतक की मां नसरीन (32) व सौतेले पिता समीर(26) पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
अधिकारी ने बताया कि हनीफ ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही समीर सौतेले बेटे साहिल से नाराज रहता था और इसी कारण उसने नसरीन के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मां और सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के बाद बुधवार सुबह दोनों को जेल भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

