एजेंसी न्यूज

UP: उत्तर प्रदेश पुलिस ने आंध्र प्रदेश में परिवार को बेचे गए बच्चे को मुक्त कराया, दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने तीन वर्षीय लड़के को मुक्त कराया है, जिसे यहां से कथित तौर पर अगवा करके आंध्र प्रदेश में एक जोड़े को बेच दिया गया था. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

UP: उत्तर प्रदेश पुलिस ने आंध्र प्रदेश में परिवार को बेचे गए बच्चे को मुक्त कराया, दो लोग गिरफ्तार

सीतापुर (उप्र), 29 मार्च : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने तीन वर्षीय लड़के को मुक्त कराया है, जिसे यहां से कथित तौर पर अगवा करके आंध्र प्रदेश में एक जोड़े को बेच दिया गया था. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्तिक मौर्य को पिछले साल 27 दिसंबर को गुलजार शाह मेला क्षेत्र से अगवा किया गया था. उन्होंने कहा कि बच्चे को मुक्त कराकर शनिवार को उसके परिवार को सौंप दिया गया.

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि मौर्य अपनी मां और परिवार के साथ 'मेला' देखने गया था, और शाम करीब पांच बजे सामान खरीदते समय लापता हो गया. मिश्रा ने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर बिसवां थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार्तिक को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक परिवार को बेच दिया गया था. मिश्रा ने कहा कि 19 मार्च को लड़के को बचाने और उसे सुरक्षित घर लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गईं. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर स्थित ‘हेडगेवार स्मृति मंदिर’ में आरएसएस संस्थापकों को श्रद्धांजलि दी

एसपी ने कहा कि पुलिस जांच के दौरान बच्चों को अगवा करके नि: संतान दंपत्तियों को बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता का पता चला है. एसपी ने बताया कि मानव तस्करी गिरोह में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो पुरुषों - अभय वर्मा और उमाशंकर - के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).