देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : अब सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खुलेंगे बाजार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू संबंधी नया दिशा-निर्देश जारी करते हुए कर्फ्यू में और दो घंटे की ढील दी गई है।
लखनऊ, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू संबंधी नया दिशा-निर्देश जारी करते हुए कर्फ्यू में और दो घंटे की ढील दी गई है।
नये दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में सोमवार, 12 जुलाई से (शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी छोड़कर) सुबह छह बजे से रात दस बजे तक बाजार, दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति रहेगी। अभी तक सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ही बाजार खुले रहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने नया दिशा-निर्देश जारी किया है।
उन्होंने बताया कि पिछले 19 जून को जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में सोमवार से शुक्रवार तक (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी) सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ गतिविधियों के संचालन की छूट थी।
उन्होंने बताया कि 19 जून के आदेश में परिवर्तन करते हुए सोमवार, 12 जुलाई से (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी छोड़कर) सुबह छह बजे से रात दस बजे तक कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के तहत गतिविधियों के संचालन की अनुमति रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

