देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नौ वर्षीय बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया, झाड़ियों में शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास तेंदुआ एक नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव क्षत विक्षत हालत में जंगल के पास झाड़ियों में बरामद किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बलरामपुर (उप्र), 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास तेंदुआ एक नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव क्षत विक्षत हालत में जंगल के पास झाड़ियों में बरामद किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
क्षेत्रीय वन अधिकारी एम बी सिंह ने बताया समीर बकरियां चराकर जब सोमवार शाम लौट रहा था तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर ले गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की और उसका शव क्षत-विक्षत हालत में झाड़ियों में मिला।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ड्रोन कैमरों से उसकी तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा ।
क्षेत्रीय विधायक एसपी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग की लापरवाहियों के कारण मासूम बच्चों की जान जा रही है ।
उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक बच्चों के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवजा दिया जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

