एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में नाबालिग छात्र पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्र के सात साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में नाबालिग छात्र पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

चित्रकूट (उप्र), एक मार्च. चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्र के सात साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया. रैपुरा के थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने मामले में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने शनिवार को सात साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म किया. परिजनों ने घटना की प्राथमिकी रविवार को दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी को गांव से पकड़ लिया गया.

उन्होंने बताया कि घटना के समय दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची ताऊ के घर से अपने घर लौट रही थी. आरोप है कि तभी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के कब्जे से छूटने के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया. यह भी पढ़ें-Gurugram: गुरुग्राम में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में 4 गिरफ्तार

बच्ची की चिकित्सकीय जांच करवायी गयी और आरोपी को सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).