एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बलिया में चाकू से हमला कर नाबालिग की हत्या, दो लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चाकू से हमला कर एक नाबालिग की हत्या कर दी गयी और उसके दो साथियों पर भी वार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात आरोपियों को नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Uttar Pradesh: बलिया में चाकू से हमला कर नाबालिग की हत्या, दो लोग घायल

बलिया, 27 जून : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चाकू से हमला कर एक नाबालिग की हत्या कर दी गयी और उसके दो साथियों पर भी वार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात आरोपियों को नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब डेढ़ घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रखा.

पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय गांव निवासी गोलू यादव (17) अपने तीन साथियों के साथ फकरु राय टोला गांव में बृहस्पतिवार को तेरहवीं में शामिल होने गया था. पुलिस ने बताया कि देर रात करीब एक बजे गोलू और उसके साथी घर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में काली स्थान के समीप घात लगाकर बैठे लोगों ने चाकू, फरसा और लाठी से जानलेवा हमला किया. यह भी पढ़ें : Hubli Shocker: विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, ट्रैक्टर चालक ने दो लोगों को कुचला, कर्नाटक के हुबली से वीडियो आया सामने;VIDEO

पुलिस के मुताबिक, हमले में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई और गहन और चंदन नाम के उसके साथ घायल हो गए. बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).