देश की खबरें | निवेश आकर्षित करने के लिए दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ बैठकें करेंगे उत्तर प्रदेश के मंत्री, अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले महीने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार की एक टीम शुक्रवार को दिल्ली में ‘‘रोड शो’’ करेगी।

लखनऊ (उप्र), 12 जनवरी अगले महीने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार की एक टीम शुक्रवार को दिल्ली में ‘‘रोड शो’’ करेगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि निवेश आकर्षित करने की इस कवायद के तहत शुक्रवार को सुबह से ही मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उद्यमियों के साथ ‘बिजनेस टू गवर्नमेंट’ (बीटूजी) बैठक का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। इस दौरान 'रोड शो' में भी बड़ी संख्या में उद्योगपति शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि ‘बीटूजी’ बैठकों और रोड शो के दौरान राज्य सरकार की टीम दिल्ली के उद्यमियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों से रूबरू कराएगी।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 16 देशों के 21 शहरों में गए मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आठ प्रतिनिधिमंडलों ने 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए थे। इसी क्रम में देश के नौ बड़े शहरों में ‘रोड शो’ का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य सरकार की टीम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल और अरुण कुमार सक्सेना शामिल हैं।

वहीं, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अगुवाई में कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली के उद्यमियों को उत्तर प्रदेश की खूबियों के बारे में बताएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\