Uttar Pradesh: खाने के साथ सलाद न देने से नाराज शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर अपनी पत्नी की हत्या करने और बेटे को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी व्यक्ति को वारदात के दो दिन बाद बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की एक टीम ने आरोपी मुरली सिंह को गांव के पास के जंगल से गिरफ्तार किया गया.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज सलाद (Salad) को लेकर शख्स को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर अपनी पत्नी की हत्या (Murder) करने और बेटे को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी व्यक्ति को वारदात के दो दिन बाद बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें: यूपी: 20 दिनों में परिवार के आठ सदस्यों की मौत, सदमे में परिवार
पुलिस की एक टीम ने आरोपी मुरली सिंह को गांव के पास के जंगल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार बाबरी थानांतर्गत गोगवान जलालपुर गांव में सोमवार आधी रात को भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर यह वारदात हुई. यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: चलती ट्रेन में युवक ने चाकू मारकर की युवती की हत्या, आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि मुरली सिंह ने अपनी पत्नी सुदेश और 20 साल के बेटे अजय पर कुदाल से हमला कर दिया. अजय मां को बचाने का प्रयास कर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

