मध्य प्रदेश: चलती ट्रेन में युवक ने चाकू मारकर की युवती की हत्या, आरोपी फरार
मध्य प्रदेश में बीती रात चलती ट्रेन में बड़ी वारदात हुई. इंदौर से बिलासपुर की ओर जा रही पैसेन्जर ट्रेन में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 27 साल की युवती मुसकान हांडा यात्रा कर रही थी.
सीहोर, 2 जून: मध्य प्रदेश में बीती रात चलती ट्रेन में बड़ी वारदात हुई. इंदौर से बिलासपुर की ओर जा रही पैसेन्जर ट्रेन में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 27 साल की युवती मुसकान हांडा यात्रा कर रही थी. यह गाड़ी जब सीहोर स्टेशन के करीब ही थी तभी उसका एक युवक से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने चाकू से युवती के गले पर प्रहार कर दिया. चाकू लगने के घाव बहुत गहरा हो गया और बहुत अधिक खून का रिसाव होने से युवती की मौके पर ही मौत हेा गईं. यह भी पढ़ें: MP: मर्डर करने के बाद ‘दृश्यम’ स्टाइल में ठिकाने लगाया महिला का शव, आरोपी डेंटिस्ट गिरफ्तार
सीहोर के पुलिस अधीक्षक शिशिद्र चौहान ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि युवती इंदौर से भोपाल किसी काम से आ रही थी. इसी दौरान संभवत सीहोर रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले युवती का युवक से विवाद हुआ और युवक ने चाकू से हमला कर दिया. जिस युवक ने हमला किया वह युवती का पूर्व परिचित है. विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया है. आरोपी फरार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

