देश की खबरें | सपा-बसपा-कांग्रेस के ‘जहरीले कॉकटेल’ से मुक्त है उत्तर प्रदेश : श्रीकांत शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के ‘जहरीले कॉकटेल’ से मुक्त है।

बरेली (उप्र), 10 सितंबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के ‘जहरीले कॉकटेल’ से मुक्त है।

शर्मा ने बरेली के नवाबगंज में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों का हक मारने वाली सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों को आईना दिखाया, गरीबों को उनका हक दिलाया। 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब सपा-बसपा और कांग्रेस के ‘जहरीले कॉकटेल’ से उत्तर प्रदेश मुक्त हुआ।’’

उन्‍होंने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने जब जनधन के खाते खुलवाए तो विपक्षी दल मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब जब गरीबों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे उनके खाते में पहुंच रहा है तो सबके मुंह बंद हैं। हमने योजनाओं में बिचौलियों की सेंधमारी जनधन खातों से रोक दी।’’

उन्होंने कहा,‘‘वर्ष 2014 से पहले भाजपा के गरीब कल्याण के एजेंडे का मजाक बनाया जाता था। गरीब का घर अंधेरे और धुएं में था, पक्की छत और शौचालय तो सपना था, इलाज तो दूर की बात थी।’’

शर्मा ने कहा कि आज हमारे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के केंद्रों काशी, विंध्याचल, अयोध्या, प्रयागराज और मथुरा के पुराने गौरव को लौटाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है और हम उल्लास के साथ अपने धार्मिक त्योहार मनाते हैं, सरकार भी उसमें शामिल होती है।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार,भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\