एजेंसी न्यूज

UP: राजनाथ सिंह बोले, पीएम मोदी के ‘विजन’ और सीएम योगी के ‘मिशन’ के अनुरूप हो रहा है उत्तर प्रदेश का विकास

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन (दृष्टिकोण) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन के अनुरूप उत्तर प्रदेश का विकास किया जा रहा है.

UP: राजनाथ सिंह बोले, पीएम मोदी के ‘विजन’ और सीएम योगी के ‘मिशन’ के अनुरूप हो रहा है उत्तर प्रदेश का विकास
Rajnath Singh (Photo Credit: IANS)

लखनऊ, 17 जुलाई: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन (दृष्टिकोण) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन के अनुरूप उत्तर प्रदेश का विकास किया जा रहा है. सिंह अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित 3,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विजन’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मिशन’ के अनुरूप उत्तर प्रदेश का विकास किया जा रहा है. योगी ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन (एक हजार अरब) अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है जो निकट भविष्य में पूरा होकर रहेगा. रक्षामंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सात एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित किए जा रहे हैं. यह भी पढ़े: PM Modi Flags Off Vande Bharat Trains: पीएम मोदी की बड़ी सौगात, देश को एक साथ मिली 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, भोपाल से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना- Video

उन्होंने कहा कि दुनिया की जानी-मानी वित्तीय फर्म मार्गन स्टेनले ने भारत को लेकर यह विश्वास व्यक्त किया है कि चार वर्षों में यानी 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. उन्होंने कहा कि लखनऊ को विश्व स्तरीय नगर बनाने के लिए यहां पर वैसा ही मूलभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण और अन्य नेता मौजूद थे।.

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).