देश की खबरें | उप्र : सपा नेता आजम खान के द्वेषपूर्ण भाषण मामले में सुनवाई टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के द्वेषपूर्ण भाषण मामले में सुनवाई बृहस्पतिवार को टाल दी। इस मामले की अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी।

प्रयागराज, 22 अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के द्वेषपूर्ण भाषण मामले में सुनवाई बृहस्पतिवार को टाल दी। इस मामले की अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी।

आजम खान ने रामपुर की एक अदालत द्वारा सुनाई गई दो वर्ष की सजा को चुनौती देते हुए यह आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की है।

आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आठ अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रामपुर के जिलाधिकारी के खिलाफ एक द्वेषपूर्ण भाषण दिया था। इस संबंध में उनके खिलाफ रामपुर जिले के शहजादनगर पुलिस थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

मोहम्मद आजम खान की ओर से दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति समित गोपाल ने याचिकाकर्ता के वकील को इस मामले में रिज्वाइंडर हलफनामा दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और अगली सुनवाई की तिथि चार सितंबर तय की।

द्वेषपूर्ण भाषण के इस मामले में पुलिस ने आजम खान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जिसके बाद रामपुर की अदालत ने 15 जुलाई, 2023 को आजम खान को दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

आजम खान ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ सांसद/विधायक अदालत में अपील दायर की। हालांकि, 23 जनवरी, 2024 को उनकी अपील खारिज कर दी गई। इसलिए उन्होंने सांसद/विधायक अदालत द्वारा अपील खारिज किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में यह पुनरीक्षण याचिका दायर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस