देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में जघन्य अपराधों में 85 प्रतिशत की कमी आई: राज्य सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में पिछले आठ वर्षों के दौरान कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि साल 2017 से डकैती, लूट, दंगे, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में 85 प्रतिशत तक की कमी आई है।

लखनऊ, 30 मार्च उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में पिछले आठ वर्षों के दौरान कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि साल 2017 से डकैती, लूट, दंगे, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में 85 प्रतिशत तक की कमी आई है।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक प्रदेश सरकार की अपराध के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की वजह से पूरे राज्य में सुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है।

बयान में पुलिस रिकॉर्ड के हवाले से कुछ आंकड़े देते हुए दावा किया गया, ‘‘साल 2016 की तुलना में डकैती की घटनाओं में 84.41 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि लूट के मामलों में 77.43 प्रतिशत की गिरावट हुई है। अपहरण, दहेज से संबंधित हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराधों में भी इसी तरह की कमी देखी गई है।’’

इसमें कहा गया कि सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक निगरानी तंत्र अपराधियों को पकड़ने में सहायक रहा है।

बयान के अनुसार पिछले सात वर्षों के दौरान सरकार ने माफिया, गैंगस्टर और जमीन हड़पने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए हैं, जिसमें 142 अरब रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

इसमें कहा गया कि इसके अलावा 68 माफिया नेताओं और उनके 1,500 सहयोगियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, 617 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और 752 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड