अयोध्या भूमि ‘‘घोटाले’’ में उत्तर प्रदेश सरकार के जांच के आदेश महज दिखावा: प्रियंका गांधी वाद्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या भूमि ‘‘घोटाले’’ में उत्तर प्रदेश सरकार का जांच का आदेश महज दिखावा है, साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायालय से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया.
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या भूमि ‘‘घोटाले’’ में उत्तर प्रदेश सरकार का जांच का आदेश महज दिखावा है, साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायालय से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया. प्रियंका ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उच्चतम न्यायालय को मामले पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर उसके आदेश के बाद बनाया जा रहा है.
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेताओं ने ‘‘लूट’’ मचा रखी है और वे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच महज दिखावा है. राज्य सरकार ने भाजपा नेताओं और सरकारी अधिकारियों के रिश्तेदारों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के पास कथित तौर पर जमीन हड़पने की खबरों की जांच के आदेश दिए हैं. यह भी पढ़ें : लुधियाना जिला अदालत परिसर में विस्फोट, दो लोगों की मौत
इस मामले पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने 'पीटीआई-' से बुधवार को कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग को मामले की गहनता से जांच करने का आदेश दिया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

