जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा हवाई अड्डे के तीसरे चरण के विस्तार के लिए अधिसूचना जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2,053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए सरकार ने ‘सामाजिक प्रभाव आकलन’ (एसआईए) को अधिसूचना जारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा, छह अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2,053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए सरकार ने ‘सामाजिक प्रभाव आकलन’ (एसआईए) को अधिसूचना जारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एनआईएएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर की जेवर तहसील में 14 गांवों से कुल 1,888 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। यह एसआईए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा 30 अगस्त तक पूरा किया जाना है।

अरुण वीर सिंह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येइडा) के भी सीईओ हैं।

उन्होंने कहा, “हवाई अड्डे के तीसरे चरण के विस्तार के तहत 2,053 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना पिछले सप्ताह जारी की गई थी। पहले चरण के लिए 1,365 हेक्टेयर और दूसरे चरण में 1,334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।”

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हवाई अड्डे की विकास योजना के अनुसार, परियोजना के तीसरे चरण में तीन हवाई पट्टियां तैयार की जाएंगी। इसके अलावा पहले और दूसरे चरण के निर्माण के दौरान तीन हवाई पट्टियों का निर्माण होगा।’’

इस समय, हवाईअड्डे के निर्माण के पहले चरण का निर्माण कार्य जारी है और इसके अगले साल सितंबर तक वाणिज्यिक परिचालन के लिए पूरा होने की उम्मीद है।

स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएएल) दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर दूर हवाई अड्डे को विकसित कर रही है।

नोएडा हवाई अड्डे को चार चरणों में विकसित किया जा रहा है। तैयार होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

इसके लगभग 2040 के दशक के मध्य तक पूरा होने की संभावना है। यह पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद लगभग 5,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा। इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 1.2 करोड़ होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी