देश की खबरें | बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच वर्ष के लिए और बढ़ाई योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने बीहड़, बंजर और जलभराव वाली भूमि में सुधार एवं उसे उर्वर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना को पांच वर्ष और आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

लखनऊ, 14 जून उत्तर प्रदेश सरकार ने बीहड़, बंजर और जलभराव वाली भूमि में सुधार एवं उसे उर्वर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना को पांच वर्ष और आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार बीहड़, बंजर और जल भराव क्षेत्रों में सुधार एवं उसे उर्वर बनाने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना का (2022-23 से 2026-27 तक) विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

इस योजना में पांच वर्षों में कुल 602.68 करोड़ रुपये (501.59 करोड़ रुपये राज्य सेक्टर से 51.25 करोड़ रुपये मनरेगा से एवं 49.84 करोड़ रुपये कृषक अंश) के व्यय सम्भावित हैं। योजनान्तर्गत 2,19,250 लाख हेक्टेयर समस्याग्रस्त बीहड़/बंजर भूमि सुधार तथा जलभराव क्षेत्र को उर्वर बनाया जाएगा।

योजना गौतमबुद्ध नगर जिले को छोड़कर राज्य के शेष सभी 74 जिलों में प्रस्तावित है। मंत्रिपरिषद ने योजना में किसी प्रकार के परिवर्तन और संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

योजना के फलस्वरूप समस्याग्रस्त भूमि में उपचार के उपरान्त कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी। इससे कृषकों की आय एवं भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। योजना के संचालन से पांच वर्षों में दो करोड़ मानव दिवस का सृजन सम्भावित है।

योजनान्तर्गत चयनित परियोजना क्षेत्र में शत-प्रतिशत अनुदान पर बीहड़/बंजर भूमि सुधार तथा बीहड़/बंजर क्षेत्र सुधार का कार्य राज्य सेक्टर से एवं जलभराव क्षेत्र के उपचार का कार्य मनरेगा से प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि इसके पहले वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना पांच वर्ष के लिये संचालित की गयी, जिसके अन्तर्गत 157190 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि को कृषि योग्य एवं अधिक उपजाऊ बनाया गया है। इस योजना में 332.00 करोड़ रुपये का व्यय हुआ।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\