एजेंसी न्यूज

UP Shocker: वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका का गला घोंटा, बाद में खुदकुशी की

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी, इसके बाद उसने गाजियाबाद स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

UP Shocker: वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका का गला घोंटा, बाद में खुदकुशी की
(Photo : X)

नोएडा, 16 फरवरी : नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी, इसके बाद उसने गाजियाबाद स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक प्रेमी जोड़ा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला था और करीब पांच साल से एक-दूसरे के संपर्क में था, लेकिन हाल ही में उनके बीच अनबन होने लगी थी.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीष मिश्रा ने कहा, ‘‘ मथुरा की रहने वाली महिला नोएडा में नेवादा गांव में एक ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर एक घर में साथी के संग रहती थी. वह नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी. जब उसके परिवार से संपर्क किया गया जिसके बाद वे नोएडा पहुंचे. परिजनों ने आरोप लगाया कि मथुरा का ही रहने वाले उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी.’’ यह भी पढ़ें : Kota Gang Rape: कोटा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म, 4 छात्र पकड़े गए

मिश्रा ने कहा, ‘‘बाद में आरोपी की तलाश की गई तो पता चला कि वह गाजियाबाद के कविनगर पुलिस थाना क्षेत्र में रहता है. हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि उसने भी खुदकुशी कर ली है और स्थानीय पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उस व्यक्ति ने गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट सोसायटी स्थित अपने फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).