एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में एक तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

Uttar Pradesh: तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत
(Photo : X)

कन्नौज, 16 जुलाई : उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में एक तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को बताया कि गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के समधन कस्बे के गर्दाबाद मोहल्ले के निवासी चार बच्चे-अब्दुल्ला (12), शादां (11), हसन (12) और जुनेद (13) सोमवार को पास में ही स्थित एक तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले जाने से डूब गये. यह भी पढ़ें : Bihar Road Accident: बिहार के पटना में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत- VIDEO

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).