देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी चाचा फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय भतीजी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
श्रावस्ती, 28 दिसंबर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय भतीजी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरन्ट थाना क्षेत्र के अचरौरा शाहपुर गांव में शुक्रवार को हुई इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बच्ची शुक्रवार को गांव की एक आंगनबाड़ी में पढ़ने गयी थी, जहां से एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका चाचा लगता है और घटना के बाद से वह फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने संवाददाताओं से कहा, “थाना गिरन्ट क्षेत्र के अचरौरा शाहपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पांच वर्षीय बेटी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।”
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गयी हैं।
अधिकारी ने बताया कि घायल बच्ची को इलाज के लिए भिन्गा स्थित श्रावस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

