एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

हाथरस, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की शिकायत पर 45 वर्षीय पिता को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गयी है।

अधिकारी ने पुलिस में दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि बुधवार रात को मां-बेटी अलग-अलग कमरे में सोई हुई थी।

उन्होंने बताया कि पिता अपनी बेटी के पास पहुंचा और उसे बात करने के बहाने कमरे में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि बेटी के विरोध करने पर आरोपी पिता ने उसे धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, जब नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तब पति -पत्नी के बीच विवाद हुआ।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पत्नी ने अपनी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).