देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : भाजपा जिलाध्यक्ष से एक करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार मामले में जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के घिलौआ गांव निवासी भूपेन्‍द्र यादव और उसके पुत्र धनंजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी भूपेन्‍द्र ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने चचेरे भाई से बदला लेने व उसको फंसाने की योजना के तहत इस तरह का पत्र भेजा।

पुलिस के अनुसार मामले में जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के घिलौआ गांव निवासी भूपेन्‍द्र यादव और उसके पुत्र धनंजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी भूपेन्‍द्र ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने चचेरे भाई से बदला लेने व उसको फंसाने की योजना के तहत इस तरह का पत्र भेजा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उदय शंकर सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को एटा के भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन को स्‍पीड पोस्‍ट से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी तथा रुपये न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी।

उन्‍होंने बताया कि जिला अध्यक्ष की ओर से मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद भूपेन्‍द्र यादव और उसके बेटे धनंजय यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी 19 वर्षीय धनंजय एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय, लखनऊ से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है तथा उसका पिता भूपेन्द्र यादव (50) अलीगढ़ जिले में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर तैनात है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में भूपेन्‍द्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई कुलदीप ने उससे पैसे उधार लिए हैं और मांगने पर पैसा लौटाने की बजाय कुलदीप के भाइयों ने उसके साथ अभद्रता की।

भूपेन्‍द्र ने पुलिस को बताया कि इसी ‘अभद्रता तथा बेइज्जती’ का बदला लेने के लिए उसने एक योजना बनाई और अपने हस्तलेख में 29 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन को सुमित उर्फ शिवा, मोनू यादव व कुलदीप के नाम से एक धमकी भरा पत्र लिखा और बेटे के जरिये प्रधान डाकघर, एटा से स्पीड पोस्ट करा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज