देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेठी, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के संग्रामपुर थानाक्षेत्र के सहजीपुर के निकट रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि वहीं जगदीशपुर थानाक्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिले के अंतु थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी उतरहिन सरोज (70) अपने मायके जा रही थी कि तभी लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के सहजीपुर के पास रेल लाइन पार करते समय एक इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गयी।

संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि अमेठी जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर बडागांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी।

निहाल गढ़ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक का शव बड़ागांव के पास रेलवे लाइन पर मिला और उसकी मौत मालगाड़ी से टकराने के बाद हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\