देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : भ्रष्टाचार के दोषी पूर्व जिला कमांडेंट को मुख्यमंत्री ने किया बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर में जिला कमांडेंट को नौकरी से बर्खास्त करने के बाद अब लखनऊ में तैनात रहे जिला कमांडेंट को भी फर्जी मस्टररोल तैयार कर गड़बड़ी करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 22 अक्टूबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर में जिला कमांडेंट को नौकरी से बर्खास्त करने के बाद अब लखनऊ में तैनात रहे जिला कमांडेंट को भी फर्जी मस्टररोल तैयार कर गड़बड़ी करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में तैनात रहे होमगार्ड्स जिला कमांडेंट कृपा शंकर पाण्डेय ने फर्जी मस्टररोल (होमगार्ड की तैनाती संबंधी रजिस्टर)तैयार कर अनियमितता करते हुए होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई और भुगतान भी कराया। मामले की शासन स्तर से हुई गहन जांच के बाद अब मुख्यमंत्री ने जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े | अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, कहा- बिहार के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन तो यूपी वालों के लिए ऐसी घोषणा क्यों नहीं की: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जांच में यह पाया गया कि अगस्त 2019 के मस्टररोल में जिस होमगार्ड की ड्यूटी गुडंबा थाने में लगाई गई थी, दरअसल वह जिला कमांडेंट के आवास पर ड्यूटी कर रहा था। इसी तरह अगस्त 2019 के मस्टररोल की जांच में पाया गया कि उस पर सभी 23 होमगार्ड जवानों का मोबाइल नम्बर अंकित नहीं है। यहां कार्यदिवस भी सत्यापित किया गया था।

यही स्थिति गुडम्बा थाने के मस्टररोल में जुलाई 2019 की भी मिली। जुलाई तथा अगस्त 2019 के थाना गुडम्बा में फर्जी मानव दिवस दिखाकर सम्बन्धित के खातों में मिलीभगत करते हुए धनराशि हस्तान्तरित की गई। वहीं, थाना विभूति खण्ड में जुलाई एवं अगस्त 2018 तथा 2019 के मस्टररोल पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/उपनिरीक्षक के हस्ताक्षर अंकित किये गये, उसे थाना स्तर से उनके हस्ताक्षर होना नहीं पाया गया और यह मस्टररोल भी फर्जी मिला।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा-कोई चेहरा नहीं इसलिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया संकल्प पत्र.

जांच के दौरान करीब आधा दर्जन बार आरोपी अधिकारी से जवाब भी मांगा गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इन सब गड़बड़ियों की गहन जांच के बाद अब मुख्यमंत्री ने लखनऊ के तत्कालीन जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कृपा शंकर पाण्डेय को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले गत 19 अक्टूबर को भी बुलंदशहर के होमगार्ड जिला कमा्ण्डेन्ट को रिश्वत लेने का दोष साबित होने पर मुख्यमंत्री के आदेश से बर्खास्त कर दिया गया था।

सलीम आनन्द धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान