देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: भूमि विवाद में 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के संबंध में पुलिस ने छह नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कौशांबी, 18 मार्च उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के संबंध में पुलिस ने छह नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शशांक केसरवानी नाम के व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि मूरतगंज महेवा घाट मार्ग स्थित रसूलपुर गिरसा चौराहे पर उसकी जमीन है और समर उपाध्याय, नीतीश पांडे, अथर मिश्रा, रितेश केसरवानी, सलमान अहमद और मोहम्मद उमर ने 11 मार्च को अपने 40-50 साथियों के साथ मिलरर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण करना प्रारंभ कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह अपने भाई हर्ष केसरवानी के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उन दोनों के साथ मारपीट की।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की सहमति पर 22 मार्च को जमीन की पैमाइश करने की बात कही।

शिकायतकर्ता ने बताया, 15 मार्च को उसे और उसके भाई हर्ष को आरोपियों ने भरवारी नगर पालिका परिषद के भवंस मेहता रोड के पास जबरन उनकी गाड़ी से उतार लिया और उनके साथ मारपीट की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शशांक केसरवानी की शिकायत पर मंगलवार को समर उपाध्याय, नीतीश पांडे, अथर मिश्रा, रितेश केसरवानी, सलमान अहमद और मोहम्मद उमर तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2) /191(3) /115(2) 308(2) /127(2) /351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल