एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरायी कार, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को ठाकुरद्वारा-बिजनौर मार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग जख्मी हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरायी कार, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

मुरादाबाद, 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को ठाकुरद्वारा-बिजनौर मार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग जख्मी हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात करीब तीन बजे ठाकुरद्वारा-बिजनौर मार्ग पर रतूपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकरायी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कविराज (36), उसकी पत्नी मंजू (34) और बेटी आराध्या (11) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोग बिजनौर जिले के फीना गांव के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतकों के शव सीटों से चिपक गए थे।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल ताशु (18), लक्ष्य (12) और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).