देश की खबरें | उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैरिया क्षेत्र के विधायक पर फूल बरसाते हुए कैमरे में कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह यहां बैरिया क्षेत्र से अपनी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हो गये और उनका यह वीडियो शनिवार को वायरल किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), 24 अक्‍टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह यहां बैरिया क्षेत्र से अपनी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हो गये और उनका यह वीडियो शनिवार को वायरल किया गया।

यहां के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन में हुई गोलीबारी की घटना में मुख्य आरोपी के समर्थन में बयान देने के लिए विधायक सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गत रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, वह बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा गांव का है, जहां भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने शुक्रवार को कृष्ण मंदिर के एक ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें दोनों नेता साथ-साथ बैठे दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े | Economy की बदहाली के लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- उन्होंने देश को सच से भागना सिखाया.

वायरल वीडियो में फूल बरसाने से प्रफुल्लित भाजपा विधायक सिंह प्रदेश अध्‍यक्ष को प्रणाम करते दिख रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

विधायक पर फूल बरसाने के मसले पर पूछे जाने पर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुशवाहा ने स्‍वीकार किया कि प्रदेश अध्‍यक्ष और भाजपा विधायक एक साथ मंच पर बैठे थे। हालांकि प्रदेश अध्‍यक्ष द्वारा पुष्‍प वर्षा किये जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि इसका सही जवाब तो प्रदेश अध्‍यक्ष ही दे सकते हैं।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Case: विकास दुबे के 30 सहयोगियों पर पुलिस ने दर्ज किया गैंगस्‍टर एक्‍ट में मुकदमा.

उन्‍होंने साथ ही कहा कि भाजपा विधायक का मसला प्रदेश नेतृत्‍व के संज्ञान में है और पार्टी नेतृत्‍व को ही इस पर निर्णय लेना है।

गत रविवार को भाजपा की राज्‍य इकाई ने सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किये गये एक स्‍थानीय भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में उनके लगातार बयान देने पर एक सप्‍ताह में जवाब मांगा गया है।

गौरतलब है कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गत 15 अक्‍टूबर को उचित मूल्‍य की दुकान के आवंटन में विवाद के बाद दुर्जनपुर गांव के ही 46 वर्षीय एक व्यक्ति जय प्रकाश पाल गामा की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। इसमें धीरेंद्र प्रताप सिंह मुख्‍य आरोपी हैं।

इस मामले में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाये थे। यहां तक कि भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रदेश अध्‍यक्ष से फोन पर मामले की जानकारी मांगी थी।

नोटिस देने के बावजूद विधायक सुरेंद्र सिंह के रुख में कोई बदलाव नहीं आया। सिंह ने 22 अक्टूबर को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया था कि जय प्रकाश पाल गामा अपराधी था और उसके विरुद्ध ट्रेन डकैती समेत चार मुकदमे दर्ज थे।

भाजपा विधायक ने हाल में दावा किया था कि पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हुई है और सभी ने उनका समर्थन किया है।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड