एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: एटीएस की टीम छांगुर बाबा को लेकर बलरामपुर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश आंतकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम धर्मांतरण के आरोपों से घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर शुक्रवार को बलरामपुर के उतरौला पहुंची। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: एटीएस की टीम छांगुर बाबा को लेकर बलरामपुर पहुंची

बलरामपुर, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश आंतकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम धर्मांतरण के आरोपों से घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर शुक्रवार को बलरामपुर के उतरौला पहुंची। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एटीएस की टीम ने मधुपुर स्थित कोठी में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकट्ठा किये।

पुलिस ने बताया कि एटीएस की टीम छांगुर बाबा को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उतरौला के मध्यपुर गांव पहुंची, जहां उसकी कोठी से अहम सुराग इकट्ठा किए गिए।

पुलिस के मुताबित, एटीएस की टीम करीब एक घंटे तक छांगुर बाबा से पूछताछ करती रही और लखनऊ के लिए वापस निकल गई।

एटीएस की टीम ने पिछले सप्ताह छांगुर बाबा और उसके एक सहयोगी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने छांगुर बाबा पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, एटीएस इससे पहले छांगुर बाबा के बेटे और नवीन रोहर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एटीएस ने बुधवार को छांगुर बाबा और उसके सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को एक सप्ताह के लिए रिमांड पर लिया था।

पुलिस के मुताबिक, बाबा और उसके सहयोगियों पर 100 करोड़ के विदेशी फंडिग का भी आरोप है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).