एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कंटेनर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कंटेनर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

हरदोई, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संडीला कोतवाली क्षेत्र के समदखेड़ा गांव के निकट हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

पुलिस के मुताबिक, कासिमपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी बबलू अपनी पत्नी रीता (30) और तीन वर्षीय बेटी मानवी के साथ मोटरसाइकिल से संडीला की ओर आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि समद खेड़ा के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे रीता और मानवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहा बबलू किसी तरह सुरक्षित बच गया।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर को बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संडीला सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).