एजेंसी न्यूज

UP By-Election Result Update: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, मिर्जापुर की छानबे सीट से सपा आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में राज्य में ताजा रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपनादल (सोनेलाल) और समाजवादी पार्टी (सपा) एक-एक सीट पर आगे है.

UP By-Election Result Update: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, मिर्जापुर की छानबे सीट से सपा आगे
Akhilesh Yadav (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 13 मई: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में राज्य में ताजा रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और समाजवादी पार्टी (सपा) एक-एक सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से 3,082 मतों से आगे हैं. यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Result Live Update: अलीगढ़ नगर निगम चुनाव में BJP को फायदा, प्रत्याशी प्रशांत सिंघल आगे

स्‍वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 4,499 मतों से आगे हैं. उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था.

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है. उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).