एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: प्रेमिका से मिलने गये युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में प्रेमिका से मिलने गये एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चौविया थानाक्षेत्र के खेडाहेलू गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

Uttar Pradesh: प्रेमिका से मिलने गये युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

इटावा, 29 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में प्रेमिका से मिलने गये एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चौविया थानाक्षेत्र के खेडाहेलू गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. चौविया थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लवकुश (18) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उन्होंने बताया कि हत्या उस समय हुई, जब युवक इसी गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से उसके घर मिलने गया था.

अधिकारी ने बताया कि रात के सन्नाटे में गोलियों की तडतडाहट से गांव वालों की नींद खुल गयी और जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अनिल कुमार नाम के व्यक्ति के घर के सामने गली में लवकुश का शव खून से लथपथ पड़ा था. उन्होंने बताया कि लवकुश के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी.अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में सामने आया कि औरैया जिले का रहने वाला लवकुश अपने बहनोई-बहन के घर खेडहेलू में रह रहा था और उसका आरोपी की बेटी के साथ प्रेम संबंध था. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी दो मई को 43,000 करोड़ रु की लागत वाले अमरावती पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे

उन्होंने बताया कि लवकुश रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था और वह घर की दीवार के सहारे ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था कि तभी आरोपी ने उसे गोली मार दी और वह नीचे गिर गया. अधिकारी ने बताया कि हत्या का आरोप पीड़ित परिवार द्वारा अनिल कुमर पर लगाया गया है. पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).