देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सावन शिवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
वाराणसी/ संभल, 23 जुलाई सावन शिवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, ‘‘आज सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है।”
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए विशेष निगरानी की जा रही है।
संभल जिले में, करीब 46 साल बाद खोले गए प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।
इस मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे एसडीएम विकास चंद्र ने कहा, “इस मंदिर को 46 साल बाद खोला गया है और हम संभल की खोई हुई पहचान फिर से वापस लाने पर काम कर रहे हैं।”
मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालु दीपक कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें इस प्राचीन मंदिर में पूजा और जलाभिषेक करने का सौभाग्य मिला है। यह भोले बाबा की ही कृपा है।’’
सं राजेंद्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

