मुंबई, पांच मई चार बार की ओलंपिक खिलाड़ी एलेना टिमिना और जर्मनी की महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच जॉर्ज बिटजिगेइयो को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के कोच ड्राफ्ट में क्रमश: गोवा चैलेंजर्स और गत चैंपियन चेन्नई लायंस ने चुना।
कोविड-19 महामारी के कारण इस फ्रेंचाइजी लीग के चौथे सत्र का आयोजन तीन साल के अंतराल के बाद होगा। आगामी सत्र पुणे में 13 से 30 जुलाई तक होगा।
टीम कोच इस प्रकार हैं:
बेंगलुरू स्मैशर्स: वेस्ना ओस्तरसेन (स्लोवेनिया) और सचिन शेट्टी
चेन्नई लायंस: जॉर्ज बिटजिगेइयो (जर्मनी) और सोमनाथ घोष
दबंग दिल्ली टीटीसी: स्लोबोडन ग्रुजिच (सर्बिया) और एक मुरलीधर राव।
यू मुंबा टेटे: फ्रांसिस्को सांतोस (पुर्तगाल) और अंशुल गर्ग।
पुणेरी पल्टन: जोल्टन बटोर्फी (हंगरी) और उन रविचंद्रन।
गोवा चैलेंजर्स: एलेना टिमिना (रूस) और पराग अग्रवाल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY