देश की खबरें | उत्पल कुमार सिंह लोकसभा के महासचिव नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा महासचिव नियुक्त किया।
नयी दिल्ली, 30 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा महासचिव नियुक्त किया।
उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह एक दिसंबर को इस पद का कार्यभार संभालेंगे। वह स्नेहलता श्रीवास्तव की जगह लेंगे।
यह भी पढ़े | उप्र सरकार के दिशानिर्देश: केन्द्र की अनुमति के बगैर स्थानीय स्तर पर नहीं लगेगा लॉकडाउन.
लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि सिंह की नियुक्ति लोकसभा महासचिव के रूप में की गई है जो एक दिसंबर 2020 से प्रभावी होगी और उनका दर्जा मंत्रिमंडल सचिव के बराबर होगा।
वर्तमान में सिंह लोकसभा के सचिव के रूप में पदस्थ हैं।
बयान के अनुसार सिंह के पास 34 साल का विभिन्न प्रकार का प्रशासनिक अनुभव है और उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में केंद्र तथा राज्य सरकारों दोनों में ही काम किया है।
सचिवालय ने कहा कि ढाई साल से अधिक समय तक उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में उनके कार्यकाल में राज्य और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में नीति निर्धारण एवं प्रबंधन को एक मजबूत गति प्राप्त हुई।
सिंह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद सहित केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)