जरुरी जानकारी | यूटीआई एएमसी ने एंकर निवेशकों से 645 करोड़ रुपये जुटाए, आम बोली के लिए आईपीओ खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को आम बोली के लिए खुल गया। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 645 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को आम बोली के लिए खुल गया। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 645 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने 67 एंकर निवेशकों को कीमत के ऊपरी दायरे पर 1,16,36,124 इक्विटी शेयर जारी कर 645 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552 से 554 रुपये प्रति शेयर तय किया। आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3,89,87,081 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,160 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। आईपीओ एक अक्टूबर को बंद होगा।

यह भी पढ़े | Facebook आईडी का अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे करें Password को रिसेट .

निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेंजमेंट और एचडीएफसी एएमसी के बाद यूटीआई एएमसी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली तीसरी एएमसी (परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी) होगी।

एंकर निवेशकों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (एमएफ), एचडीएफसी एमएफ, आदित्य बिड़ला सनलाइफ एमएफ, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रिलायंस कैपिटल ट्रस्टी, मोरिस स्टेनली, एचएसबीसी, गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा सिंगापुर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\