जरुरी जानकारी | यूएसटी ने हैदराबाद में नया केंद्र खोला;अगले तीन वर्षों में कर्मचारियों की संख्या 4,000 करने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस कंपनी यूएसटी ने हैदराबाद के इंटरनेशनल टेक पार्क में एक नई उन्नत सुविधा खोली है। कंपनी की योजना अगले तीन वर्षों में अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर चार हजार करने की है।

मुंबई, 22 नवंबर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस कंपनी यूएसटी ने हैदराबाद के इंटरनेशनल टेक पार्क में एक नई उन्नत सुविधा खोली है। कंपनी की योजना अगले तीन वर्षों में अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर चार हजार करने की है।

यूएसटी की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, अमेरिका केंद्रित कंपनी के कमर्चारियों की संख्या अभी 2,000 है। उसकी योजना अगले दो-तीन वर्षों में इसे दोगुना करने की है।

हैदराबाद के इंटरनेशनल टेक पार्क में 1,18,000 वर्ग फुट में फैली इस सुविधा में दूरसंचार, हाईटेक, खुदरा तथा बीमा सहित कई क्षेत्रों में अनुसंधान संबंधी काम किए जाएंगे। यह देश में इसका चौथा विकास केंद्र है।

मुख्य कार्यकारी कृष्ण सुधींद्र ने कहा कि नया केंद्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ से तात्पर्य ऐसी तकनीक से है, जिसके जरिए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इंटरनेट के जरिए आपस में जोड़ा जाता है।

मुख्य परिचालन अधिकारी अलेक्जेंडर वर्गीस ने कहा कि तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और चेन्नई के बाद यूएसटी की देश में यह (हैदराबार स्थित) चौथी प्रयोगशाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज