खेल की खबरें | उस्मान ख्वाजा के भाई को फर्जी आतंकी साजिश रचने के माममे में जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उस्मान के भाई अर्सलान तारिक ख्वाजा ने स्वीकार किया कि उन्होंने अगस्त 2018 में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के सह-कर्मी कामेर निजामदीन की नोटबुक में फर्जी बातें लिख दी थी। वह निजामदीन की महिला मित्र से नजदीकी बढ़ने पर ईर्ष्या करने लगे थे।

उस्मान के भाई अर्सलान तारिक ख्वाजा ने स्वीकार किया कि उन्होंने अगस्त 2018 में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के सह-कर्मी कामेर निजामदीन की नोटबुक में फर्जी बातें लिख दी थी। वह निजामदीन की महिला मित्र से नजदीकी बढ़ने पर ईर्ष्या करने लगे थे।

निजामदीन को गिरफ्तार किया गया था और मीडिया में उसे गलत तरीके से आतंकवादी घोषित कर दिया गया था लेकिन बाद पुलिस जांच में पता चला की उसे फंसाया गया है।

यह भी पढ़े | MI vs DC, IPL 2020: क्वालीफायर-1 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिडंत, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री.

अर्सलान ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने 2017 में भी प्यार के मामले में ईर्ष्या होने के कारण एक अन्य आदमी के खिलाफ आधिकारियों से फोन कर वीजा और आतंकवाद का आरोप लगाया था।

न्यू साउथ वेल्स जिला कोर्ट में न्यायाधीश रॉबर्ट वेबर ने 40 वर्षीय अर्सलान को दो साल और छह महीने की गैर-पैरोल अवधि के साथ चार साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई।

यह भी पढ़े | ICC ODI Ranking: आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप 2 पर बरकरार.

ख्वाजा ने एक नोटबुक के कम से कम 22 पृष्ठों पर प्रविष्टियां की और इसे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सौंप दिया। नोटबुक में तत्कालीन प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और गवर्नर-जनरल के साथ-साथ पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की सूची के अलावा मेलबर्न में बॉक्सिंग डे क्रिकेट टेस्ट मैच और अन्य स्थलों पर हमले की धमकी थी।

उस्मान ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 टेस्ट और 40 एकदिवसीय खेले है।

उन्होंने अपने बड़े भाई को सजा चुनाये जाने के बाद कहा, ‘‘ वह अब तक एक आदर्श नागरिक थे। इस घटना से पहले वह अच्छे नागरिक थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\